मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज ।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोल्हुई और एसएसबी खैराघाट की टीम ने 30 शीशी अवैध नेपाली शराब (कुल 09 लीटर) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुर्गेश (25 वर्ष) पुत्र रोहित, निवासी राजमंदिर कला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दिनांक 07 अक्टूबर 2026, सुबह 09:40 बजे, ग्राम राजमंदिर कला के लकठहवा घाट के पास से पकड़ा।
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल UP58K8872 भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।
कानूनी कार्रवाई इस संबंध में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 157/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।









