अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा कोतवाली थाना पुलिस के साथ थाना क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, सराय, ढाबा, संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और होटल-ढाबा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया। पुलिस का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।










