क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

News Desk
14 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment