वार्ड 15 में बिजली संकट, कुछ घरों में अब भी अंधेरा,तीन दिन बाद आपूर्ति बहाल, लेकिन कई घरों की बिजली अभी भी गुल

News Desk
22 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश नगर पंचायत परतावल में भारी बारिश के चलते पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। वार्ड के कुछ घरों में बिजली आ गई, जबकि कई घरों में अब भी बिजली नहीं पहुंची है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वे पूरी तरह बिजली पर निर्भर हैं और उनके घरों में न तो इनवर्टर है और न ही जनरेटर। ऐसे में लगातार बिजली न मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क किया। एसडीओ ने बताया कि परतावल का आधा हिस्सा बिजली से जुड़ चुका है और शेष हिस्से में भी जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि, लोगों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद कई घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है।
लोगों का सवाल है कि जब उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिजली का बिल लिया जाता है तो खराब आपूर्ति की स्थिति में उनकी शिकायत का तत्काल समाधान क्यों नहीं किया जाता? आम उपभोक्ताओं ने विभाग से वार्ड के सभी प्रभावित घरों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि प्रभावशाली लोगों के यहां बिजली खराब होने पर विभागीय स्तर पर तुरंत सक्रियता दिखाई जाती है, जबकि आम उपभोक्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार शिकायत करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में सभी उपभोक्ताओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
अब देखना यह है कि बिजली विभाग वार्ड 15 के शेष घरों में बिजली आपूर्ति कब तक बहाल करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत का संकल्प जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही के प्रांगण में प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री शैलेश पटेल ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आदित्य कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री श्रवण मिश्र, श्रीमती मोहिनी पाण्डेय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य केवल सपनों से नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव, संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से निर्मित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से जाति, प्रांत और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उनके विचारों में राष्ट्रप्रेम, आचरण में संस्कार और संकल्प में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत • श्रेष्ठ भारत • विकसित भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा— “एक विचार बदलेगा एक जीवन, एक संकल्प बदलेगा एक समाज और करोड़ों सकारात्मक संकल्प मिलकर एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

Leave a Comment