मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है।
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था।









