रमाकांत सिंह बने नये जगम्मनपुर चौकी इंचार्ज अपराधियों पर होगी सख्ती, बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा

News Desk
views
4
1 day ago
Published On:

Follow Us

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा

जगम्मनपुर, जालौन। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से रमाकांत सिंह को जगम्मनपुर पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। रमाकांत सिंह इससे पूर्व कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ में तैनात थे। स्थानांतरण के बाद उन्होंने जगम्मनपुर चौकी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।रमाकांत सिंह पुलिस विभाग में करीब 32 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे पुलिस सेवाकाल के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग के अनुभव के साथ वह अपने सरल एवं सहज स्वभाव के लिए भी पहचाने जाते हैं। चौकी का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की स्थिति और पुलिस व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौकी प्रभारी रमाकांत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, वहीं बेवजह किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून का राज कायम करने के साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।नवागत चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं का निष्पक्षता से समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment