कोल्हुई थाने के गेट के सामने युवक का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

News Desk
views
19
12 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। कोल्हुई थाना गेट के सामने एक युवक के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर थाने के सामने इस तरह वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली।

हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और उसमें नजर आ रहा युवक कौन है, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment