मिट्टी में गढ़ी आस्था, नन्हे हाथों ने साकार किए विघ्नहर्ता 3 घंटे की मेहनत से 10 साल की अनुश्री ने क्ले से साकार किए गणपति बप्पा, बोली- यह मेरे लिए भगवान का आशीष

News Desk
views
17
13 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

सिसवा बाजार – महराजगंज। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जहां नगर में गणपति बप्पा की भक्ति और आराधना का उल्लास छाया हुआ है, वहीं सिसवा की एक नन्ही बिटिया ने अपनी कला और भक्ति के अनूठे संगम से भगवान श्रीगणेश की मनमोहक प्रतिमा तैयार कर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओंकार कसेरा की 10 वर्षीय बेटी अनुश्री कसेरा ने क्ले और रंगों से गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

 

नगर के आरपीआईसी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा अनुश्री को गणेश चतुर्थी के दिन स्कूल के कला प्रोजेक्ट के तहत गणपति से संबंधित आर्ट तैयार करने का कार्य मिला था। इसी प्रेरणा को लेकर उसने सोमवार की शाम घर पर क्ले से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया। करीब तीन घंटे तक लगातार मेहनत और एकाग्रता के साथ काम करने के बाद उसने अपने नन्हे हाथों से विघ्नहर्ता की सुंदर प्रतिमा तैयार कर दी। इसके बाद प्रतिमा को आकर्षक रंगों से सजाया, जिससे गणपति बप्पा का स्वरूप और भी मनमोहक नजर आने लगा।

 

अनुश्री का कहना है कि भगवान श्रीगणेश बुद्धि, विवेक, शुभता और सफलता के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले प्रथम पूज्य गणपति का स्मरण करने की परंपरा इसलिए है, क्योंकि वे भक्तों के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर कर मंगल का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उसने कहा कि प्रतिमा बनाते समय उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे स्वयं गणपति बप्पा उसका मार्गदर्शन कर रहे हों।

 

अनुश्री ने कहा कि लगन, श्रद्धा और मेहनत के साथ इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। उसने अपनी इस छोटी-सी कलाकृति को गणपति बप्पा का आशीष बताया। नन्ही कलाकार की भक्ति और हुनर ने परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी भावुक कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment