मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई गई 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल कर नियमित मासिक भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व से मिल रही प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई जिलों में नियमित नहीं है और कई महीनों की राशि लंबित है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर के माध्यम से लागू जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, मोबाइल रिचार्ज का खर्च और विभागीय बैठकों व सरकारी कार्यों के लिए केंद्र से बाहर जाने की स्थिति में जीपीएस उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी होती है।
उन्होंने 2500 रुपये को मूल मानदेय में जोड़ने, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने और जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है।









