सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हें सितारों के बीच खास रिश्ता

Ramesh Pandey
views
1
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुंबई। कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं। सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।

फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में, सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हँसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारे प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।

बच्चों के साथ अपने रिश्ते और सेट की कुछ खास यादों के बारे में बात करते हुए सूरज प्रताप सिंह ने कहा, “अब तो बच्चे मेरे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें हैं। शुद्धि के साथ मेरी एक खास याद है। उसे पता है कि मैं घर से दूर रहता हूँ और मेरी माँ यहाँ मेरे साथ नहीं हैं। इसलिए वह अपनी माँ से रोज मेरे लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती है। कभी वह मेरे लिए पराठे लेकर आती है तो कभी कुछ और वह हमेशा मेरे लिए कुछ लेकर आने की कोशिश करती है, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। कभी-कभी निर्माण की माँ भी मेरे लिए कुछ खाने को लेकर आती हैं।”

वे आगे कहते हैं, “सप्पू के साथ तो ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है। हम दोस्तों की तरह बात करते हैं और साथ में समय बिताते हैं। तारा तो मेरी तारा है ही और उसके साथ भी मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। जीनू भी मुझसे बहुत जुड़ा हुआ है जब वह सुबह मुझे देखता है तो ऐसा लगता है, जैसे वह मुझे छोड़कर जाएगा ही नहीं वह आकर मेरी गोद में बैठ जाता है और फिर कभी-कभी सप्पू भी आ जाता है बच्चों के साथ ये मेरी कुछ मजेदार और प्यारी यादें हैं।”

सूरज बताते हैं कि बच्चों के साथ सेट के पीछे भी खूब मस्ती होती है। वे कहते हैं, “हम एक-दूसरे को मजेदार और अजीब-अजीब नामों से बुलाते हैं और जब हम उन नामों से एक-दूसरे को बुलाते हैं, तो बहुत हँसी-मजाक होता है, जब हम सब साथ होते हैं, तो सेट पर कभी बोरियत नहीं होती।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment