15 हजार रुपए का इनामी चोर गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद

News Desk
views
6
17 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ₹15,000 के इनामी अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र सुरेश (21 वर्ष), निवासी ग्राम टेढ़ी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर तथा नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 305ए, 331(3) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो ब्रेसलेट, दो जोड़ी पायल तथा चार बिछिया बरामद की गई हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment