यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल का 1 साल का कार्यकाल पूरा

Ramesh Pandey
views
1
20 hours ago
Published On:

Follow Us

लखनऊ। यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल का 1 साल का कार्यकाल आज पूरा हो गया। गत वर्ष 31 जुलाई 2025 को शशि प्रकाश गोयल ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल का बतौर सीएस 1 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मुख्य सचिव के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

लखनऊ में जन्मे शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने बीएससी ऑनर्स, एमसीए और इंटरनेशनल बिजनेस में एग्जीक्यूटिव MBA की शिक्षा प्राप्त की है।

एसपी गोयल सपा की सरकार में वर्ष 2005 में उनको मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनात रहे। इसके बाद बसपा की मायावती सरकार में सबसे ताकतवर अफसर रहे कैबिनेट सेक्रेटरी शशांक शेखर सिंह का स्टाफ अफसर रहे हैं।
वर्ष 2014 से 2017 तक वह भारत सरकार के संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा व मानव संसाधन विकास की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के दो महीने बाद वे दिल्ली से यूपी लौटे और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाये गए। 

1990 में इटावा से सहायक मजिस्ट्रेट का पदभार संभालने के साथ प्रशासनिक सफर शुरू करने वाले एसपी गोयल इटावा, देवरिया, मथुरा, प्रयागराज और अलीगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। 

शशि प्रकाश गोयल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव बने थे। वे 2020 में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और 2025 में यूपी के मुख्य सचिव बने थे। वर्ष 2020 में वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव बने थे। उनकी गिनती प्रदेश के श्रेष्ठ अधिकारियों में होती है। एसपी गोयल अगले साल 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment