मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर टोला भूड़कुड़वा में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। लक्ष्मी पत्नी विनोद की शादी महज छह माह पूर्व हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के कुछ ही महीनों बाद विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, चैनपुर गांव में विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महज छह माह पहले वैवाहिक बंधन में बंधी विवाहिता की इस तरह मौत से परिवार और गांव के लोग स्तब्ध हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा ,नायब तहसीलदार सुदेव पटेल वो फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस विवाहिता की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। वही विवाहिता के परिजनों ने मौत को घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शख्त कार्रवाई की मांग की है।एसओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मायके वालों के तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।









