मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थाना चौक पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोवर अली पुत्र इश्माइल अली, निवासी खोस्ता, थाना चौक, जनपद महराजगंज (आयु लगभग 38 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











