Unnao News: साक्षी महाराज का 69वां जन्मदिन: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

News Desk
views
5
3 months ago
Published On:

Follow Us

अब्दुल कलाम मंडल प्रभारी एम आर जे न्यूज महराजगंज

उन्नाव । जनपद उन्नाव में सांसद डाक्टर स्वामी हरि साक्षी महाराज के 69वें जन्म दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह उनके आवास पर श्री रुद्रा अभिषेक किया गया, जिसके बाद तुला दान कार्यक्रम में सांसद के वजन बराबर मिठाई का वितरण किया गया। साक्षी महराज ने हनुमत जीव आश्रय में पहुंच कर गायों को चारा खिलाया और गायों का पूजन अर्चन किया।

इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर में पहुंचकर साक्षी महराज ने पूजा अर्चना की और सदर विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय में नेत्र शिविर का उद्घाटन किया। शहर रेलवे स्टेशन पर कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में साक्षी महराज ने जरूरतमंदों में भोजन एवं मिष्ठान और फल वितरण किया।

साक्षी महराज के जन्मोत्सव पर केन्द्रिय मंत्री बी एल वर्मा और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अरोड़ा रिसार्ट पहुंचकर उन्हें भगवा वस्त्र, गुलदस्ता और राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

क्या आपको लगता है कि साक्षी महराज की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से समाज को फायदा हो रहा है? क्या आप जानते हैं कि साक्षी महराज के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में कितने लोगों ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment