ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई: 21 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
16
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम कड़जा निवासी राधेश्याम चौधरी को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से बंटी-बबली ब्रांड की 21 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment