तेज धूप व गर्म हवाओं से  बढ़ा लोगों में परेशानी

Published On:

Follow Us

सिसवा बाजार – महाराजगंज जिले के तराई में गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही सूर्य के तेवर लगातार तल्ख हो जाते हैं। शनिवार को सूर्य की किरणों ने ऐसी आग बरसाई कि लोगों का बुरा हाल था। भीषण गर्मी के बीच जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि रोज की अपेक्षा तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस इतनी तेज रही कि इससे लोग अकुला गए। पिछले 15 दिनों से लगातार गर्मी पड़ने के बाद मानसून सत्र करीब आने के बाद गर्मी कम नहीं हो रही है। शनिवार को सुबह सात बजे के करीब तराई के  क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे, कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा कि आज वर्षा होगी,सुबह से शाम तक उमस बरकरार  रहा है लेकिन आठ बजे आसमान साफ होने के बाद निकली चटख धूप के बीच आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। 11 बजे के बाद शुरू हुए हवा के गर्म  थपेड़ों ने बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा ला दिया भीषण गर्मी के चलते लोगों के काम-काज भी प्रभावित हुए। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम भी करने पड़े। गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शरीर को झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों और बाज़ारों में सन्नाटा छाया रहा चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में विशेष कर हीट स्ट्रोक की समस्या बढ़ जाती है इसके अलावा खान-पान पर भी निर्भर करता है लोग गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment