स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर महराजगंज पुलिस सख्त, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया स्कूल बसों का सघन चेकिंग अभियान

News Desk
views
6
2 months ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महराजगंज यातायात पुलिस द्वारा नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूल बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी ने किया।

चेकिंग के दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी विंडो) तथा फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

यातायात पुलिस ने बस चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment