राजू कुमार गुप्ता से कथित अभद्रता पर कांग्रेस में आक्रोश, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की

News Desk
views
25
7 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस ने राजू कुमार गुप्ता के साथ अत्यंत अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया। नेताओं का कहना है कि जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में नाराजगी व्याप्त है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता में लोगों का विश्वास बना रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिक पुलिस से सुरक्षा, सम्मान और न्याय की अपेक्षा करता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई करेगी।

इस दौरान विनोद कुमार सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, चंद्रजीत भारती, रिंकू गुप्ता, सैयद जावेद, यूसुफ, राम प्यारे, राजेश, राजू गुप्ता, राम अवध मौर्या, सुशील कुमार और आनंद कन्नौजिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment