राजेन्द्र चौधरी से मिले अखिलेश यादव, जाना हाल चाल

Ramesh Pandey
views
5
2 months ago
Published On:

Follow Us

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी से उनके सरकारी आवास, गुलिस्ता कॉलोनी पहुंचकर मुलाकात की। 

इस दौरान उन्होंने राजेंद्र चौधरी का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजेंद्र चौधरी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

फिलहाल उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक बताया जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पार्टी प्रवक्ता मनोज यादव और पूर्व MLC राजपाल कश्यप भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment