पत्रकारों ने फहराया तिरंगा, देश की एकता-अखंडता और पत्रकारिता की स्वतंत्रता का लिया संकल्प

News Desk
views
8
19 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में 15 अगस्त, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे मीडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अजीज अहमद रोड, गोरखपुर में भव्य झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा पत्रकारिता की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना चौहान, प्रधान सम्पादक ‘परिवर्तन उदय’ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का फूल माला, बैच एवं तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. के. चौहान का राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने फूल माला, बैच एवं तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना चौहान ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत तिरंगे गुब्बारे छोड़कर एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना चौहान ने उपस्थित पत्रकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों की निरंतर जिम्मेदारी है। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे निर्भीकता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ समाज और राष्ट्र के सामने सच्चाई रखें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में राष्ट्रहित, जनहित और सामाजिक सरोकार सर्वोपरि होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे दौर में पत्रकारों को अपनी कलम की ताकत का सकारात्मक इस्तेमाल करते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से सत्य, तथ्य और जिम्मेदारी को अपनी पत्रकारिता का आधार बनाने का आह्वान किया।

अति विशिष्ट अतिथि एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आजादी की रक्षा केवल सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पत्रकार समाज की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भय, दबाव और पक्षपात से मुक्त होकर जनहित में पत्रकारिता करना ही सच्ची स्वतंत्र पत्रकारिता है। देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक पत्रकार की भी जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. के. चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाना और जरूरतमंदों की आवाज बनना भी है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। खबरों की सत्यता की जांच किए बिना किसी सूचना को आगे बढ़ाने से समाज में भ्रम पैदा हो सकता है। इसलिए पत्रकारों को विश्वसनीयता, तथ्य और जिम्मेदारी को अपनी पत्रकारिता का आधार बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पत्रकार एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मो. इरफ़ानुल्लाह खान राष्ट्रीय महासचिव, अखिलेश्वर धर द्विवेदी राष्ट्रीय संगठन सचिव, नवेद आलम प्रदेश कोषाध्यक्ष, रफी अहमद अंसारी मंडल अध्यक्ष गोरखपुर, डॉ. अतीक अहमद एवं सतीश चन्द्र मंडल सचिव, मोहम्मद आजम जिला प्रवक्ता, अंशुल वर्मा शहर अध्यक्ष, रमाशंकर गुप्ता, जुबेर आलम, श्रवण कुमार गुप्ता, अजमेर खान, सेराज अहमद, मोहम्मद रफीक अहमद, मेराज अहमद, मोहम्मद मोहतशिम, ललित सिंह, मोहम्मद जिशान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment