ऑपरेशन क्लीन के तहत निचलौल में 1840 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

News Desk
19 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्रवाई, 164 अभियोगों की देशी-नेपाली-कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर गड्ढा खोदकर नष्ट

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाना निचलौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थाना निचलौल पर आबकारी अधिनियम से संबंधित वर्ष 2024 के कुल 164 अभियोगों में बरामद माल मुकदमाती देशी, नेपाली एवं कच्ची शराब को माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 30.09.2026 को नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 1840 लीटर अवैध देशी, नेपाली एवं कच्ची शराब को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया।

उक्त कार्रवाई क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र सिंह, तहसीलदार निचलौल श्री अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक निचलौल श्री योगेन्द्र कुमार राय एवं संबंधित पुलिस व राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment