पोखरे की चपेट में आ रही पक्की सड़क, ग्रामीणों में दहशत,सड़क किनारे आधा दर्जन से अधिक पक्के मकान, सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण की माँग

News Desk
14 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

भईया फरेंदा । महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े लिंक मार्ग से उदितपुर, रामधनपुर, केशवली सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों भारी बारिश के चलते पोखरे की चपेट में आने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी कटने और जलभराव की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रामकुमार कन्नौजिया, मंगरू चौरसिया, बुद्धीराम चौरसिया, रामू, समशुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे स्थित पोखरे में अधिक पानी का जल जलवा होने के कारण सड़क तक पहुंच गया है। इससे पक्की सड़क का हिस्सा भी पोखरे में तब्दील होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग से गुजरने में अब लोगों को हादसे का डर बना रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे दक्षिण ओर आधा दर्जन से अधिक पक्के मकान भी स्थित हैं। यदि सड़क के किनारे कटान बढ़ता है तो आवागमन प्रभावित होगा इसके साथ-साथ मकानों को भी खतरा हो सकता है। यह मार्ग क्षेत्र की करीब हजारों की आबादी के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। उक्त लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे पोखरे की ओर पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क को कटान से बचाने के साथ ही आवागमन को सुरक्षित किया जा सके। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है।वहीं, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क के किनारे स्थित पोखरे के बीच पक्की दीवार निर्माण कराए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment