नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
फरेंदा। फरेंदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राजभर ने गठबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर गठबंधन में पार्टी का दावा तय हुआ है, वहां प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है और पार्टी के प्रभारी ही संभावित भावी प्रत्याशी होंगे।
अरविंद राजभर ने कहा कि जितेंद्र सिंह को फरेंदा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है और वही गठबंधन की ओर से फरेंदा विधानसभा के भावी प्रत्याशी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना, उनके सुख-दुख में शामिल होना और कार्यकर्ताओं के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना है।
आरक्षण के मुद्दे पर अरविंद राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA को लेकर भी अपनी राजनीतिक असहमति व्यक्त करते हुए उसे “नकली” बताया और कहा कि उसका जमीन से कोई वास्ता नहीं है।









