अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
फरेंदा। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), यातायात/सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में चलाए जा रहे ‘मीट एंड ग्रीट’ (Meet & Greet) अभियान के तहत यातायात पुलिस ने फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने हाईवे से गुजरने वाली रोडवेज बसों और स्लीपर बसों की नियमानुसार जांच की। बसों के आवश्यक दस्तावेज, संचालन संबंधी नियमों तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच की गई। पुलिस टीम ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बसों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यात्री वाहनों का सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। यातायात पुलिस की कार्रवाई से बस संचालकों और चालकों में सतर्कता बढ़ी है।










