मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
बरगदवा बाजार- (महराजगंज)। मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मुंदर प्रसाद विद्यालय, बरगदवा बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आपातकालीन सहायता और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक प्रिया गौतम, उपनिरीक्षक विशाल मिश्रा और कांस्टेबल संजय कुमार ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन) का उपयोग किया जा सकता है।
बरगदवां थाना पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों एवं पहचान चिह्नों को समझने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।









