Maharajganj News: सिंदुरिया में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, थानाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

News Desk
views
27
10 months ago
Published On:

Follow Us

मंदीप यादव संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिला और आमजन और व्यापारियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने जाम की समस्या, ऑटो रिक्शा के द्वारा दुकान के सामने खड़ा करके दुकान के व्यवसाय को प्रभावित करने, सर्विस लेन ना होने के कारण हो रही दुर्व्यवस्था और थानाक्षेत्र में बढ़ रही चोरी और व्यापारियों की असुरक्षा को लेकर वार्तालाप किया।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने समस्या के निराकरण के लिए पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया और दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही। साथ ही व्यापारियों से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का भी अपील किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment