मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कटखोर में चालीसवें ताजिया के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेला एवं विभिन्न कार्यक्रमों का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 11 अगस्त से शुरू हुए इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से कई थकरी टीमों ने पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ग्राम सभा बोदना की विजेता टीम को ग्राम प्रधान कटखोर यूनुस जी एवं हेड कांस्टेबल रामू गौड़ जी द्वारा साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को मौके पर मौजूद लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ताजिया मालिक अलियर की ओर से सभी थकरी टीमों के साथ-साथ लाठी खेलने वाली टीमों को भी उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न टीमों के शानदार प्रदर्शन ने मेले में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों, टीमों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी को यादगार पल दिए।










