कश्मीर पर बयानबाजी से पाकिस्तान भी शर्मिंदा, राहुल प्रधान का विपक्ष पर वार

Munna Ansari
views
25
11 months ago
Published On:

Follow Us

फैजाबाद। पूर्व भाजपा(किसान मोर्चा) फायर ब्रांड नेता राहुल प्रधान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विपक्षी दलों की टिप्पणियों को लेकर तीखा हमला बोला है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद विपक्ष के बयानों को लेकर पूर्व भाजपा(किसान मोर्चा)फ़ायर ब्रांड नेता राहुल प्रधान ने जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के मामले में कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी जिस ढंग से बयान आ रहे हैं, वे पाकिस्तान को भी शर्मसार करने वाले हैं. पाकिस्तान का पानी रोकने को गलत बताने वाले भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य के बयान पर राहुल प्रधान ने मंगलवार को पत्रकारों बन्धु से बातचीत करते हुए कहा कि यह वही कम्युनिस्ट पार्टी है, जो 1962 में की लड़ाई के समय चीन के साथ थी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्टर में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गायब’ दिखाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों के साथ जितना जीवंत संपर्क में रहे हैं, शायद ही देश का कोई दूसरा प्रधानमंत्री रहा हो. पूर्वोत्तर को लोगों ने काट दिया था. प्रधानमंत्री इतनी बार पूर्वोत्तर गए हैं. वह लोगों से संपर्क करते हैं.

भाजपा नेता राहुल प्रधान  ने पहलगाम की घटना के बाद विपक्ष के बयानों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी जान से भी प्रिय भारत और भारतवासी हैं. पहलगाम की घटना दुखद है और प्रधानमंत्री स्पष्ट शब्दों में, स्पष्ट रूप से, स्पष्ट संदेश दे चुके हैं, जिसके कारण आतंकवादियों और उनके आकाओं को “मिर्ची” लगी हुई है. पूरा देश एकजुट है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ऐसे पोस्ट डाल रही है जो अमर्यादित हैं. सपा के लोग कुछ ऐसे नारे लगा रहे हैं, जो बहुत आपत्तिजनक हैं.श्री प्रधान ने कहा कि अभी एकजुट होकर आतंकवादियों को समाप्त करने और उनके आकाओं को सबक सिखाने का समय है. इसका संदेश प्रधानमंत्री दे चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment