Kanpur News: स्कूल ले जा रही एसजीएम चिल्ड्रेन एकेडमी की ईको कार सड़क किनारे पलटी, 9 छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर

News Desk
views
14
6 months ago
Published On:

Follow Us

Kanpur News: नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। शिवली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों को स्कूल ले जा रही एसजीएम चिल्ड्रेन एकेडमी की ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 छात्र घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अमन पाल, सीटू पाल और उत्कर्ष पाल को गंभीर स्थिति में हेलट अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर शिवली पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक विजय बहादुर पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम बालेथा, थाना रूठा को हिरासत में लेकर  कार को अपने कब्जे में ले लिया है ।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि घायलों का इलाज
हेलट अस्पताल में कराया जा रहा है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment