Kanpur News: कानपुर में SDM का व्हाट्सएप हैक: ‘RTO चालान’ लिंक से अलर्ट रहें

News Desk
views
13
3 months ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। जनपद कानपुर के घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट से “chek RTO चालान” नाम का एक संदिग्ध एप्लिकेशन लिंक भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनका व्हाट्सएप अचानक लॉग आउट हो गया, और जब उन्होंने दोबारा लॉग इन किया, तो उनकी प्रोफाइल फोटो बदल चुकी थी।

हैकर्स ने एसडीएम के नंबर से व्यक्तिगत चैट और ग्रुप्स में संदिग्ध लिंक भेजे, और करीब डेढ़ घंटे तक उनके अकाउंट को नियंत्रित करते रहे। एसडीएम ने इस मामले की लिखित शिकायत घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव से की है, और मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।

एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए एप्लिकेशन या लिंक को डाउनलोड न करें, और व्हाट्सएप पर ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ हमेशा चालू रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment