Kanpur News: नकली मोबिल ऑइल का बड़ा खुलासा, 330 लीटर बरामद, दुकान मालिक गिरफ्तार

News Desk
views
34
5 months ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। पनकी में नकली मोबिल ऑयल का बड़ा खुलासा – 330 लीटर बरामद, दुकान मालिक गिरफ्तार
पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली मोबिल ऑयल के बड़े धंधे का पर्दाफाश कर दिया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी की पुलिस टीम ने पनकी पड़ाव स्थित हरीश चंद्र दुबे की दुकान पर छापा मारकर 330 लीटर नकली मोबिल ऑयल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लोकेश पटेल और अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों दौरा की गई। दुकान में प्रसिद्ध कंपनी वाल्वोलाइन कमिंस प्रा. लिमिटेड की नकली पैकिंग में ऑयल बेचा जा रहा था
कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार को दुकान में फर्जी ब्रांडिंग वाले ऑयल की सूचना मिली थी। जांच के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और बड़ी मात्रा में नकली स्टॉक बरामद किया ।

पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस racket में जुड़े अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके। अधिकारी मान रहे हैं कि मामले में और भी नाम सामने आने की संभावना है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment