विश्व पुस्तक दिवस विशेष: किताबों का हमारे जीवन मे है विशेष स्थान- कुलदीप पाण्डेय

Munna Ansari
views
21
12 months ago
Published On:

Follow Us

गोरखपुर! शिक्षा जीवन का आधार है,जो व्यक्ति मे पनप रहे ज्ञान का मूल्यांकन करता है!
इसका मुख्य स्त्रोंत पढ़ी जाने वाली पुस्तक है! उक्त बातें केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल कि प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने कही! दिनांक 23 अप्रैल दिन बुधवार को स्कूल परिसर मे आयोजित विश्व पुस्तक दिवस पर प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय तथा प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने बच्चों को पुस्तक का जीवन मे उपयोगिता के बारे मे जानकारियाँ दिये तथा उपयोगी पुस्तकों का वितरण कर पुस्तक का सदैव सम्मान करने कि प्रेरणा दिये! प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने कहा एकेडमिक पुस्तक ही नही साहित्य, कला,पुराण,धर्म संस्कृति आदि अनेकों प्रकार के पुस्तक
समयानुसार पढ़कर व्यक्ति अपने आध्यात्मिक व बौद्धिक ज्ञान को पढ़ाने का कार्य करते रहते हैं!पुस्तकें हमारे जीवन को समृद्ध और सार्थक बनाती हैं!हमें ज्ञान मनोरंजन,शिक्षा,
विकास और विभिन्न दृष्टिकोणों से परिचित कराती हैं। इससे हमारी कल्पना और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है तथा नए और अनोखे विचारों को विकसित करने में मदद करती हैं।प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन में ज्ञान,मनोरंजन और शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। छात्र चाहे जितना भी आनलाइन पढ़ाई करले उनके मन को संतुष्टि किताबों तथा लिखे हुए नोट्स को पढ़कर मिलती है! किताब पढ़ने का कोई निर्धारित उम्र नही होता है!
प्री स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन कि पढा़ई मे किताबों कि अधिक भूमिका रहती है! इस दौरान बच्चे किताब को लेकर बहुत प्रसन्न भी रहे! स्कूल कि शिक्षिका कृष्टि तिवारी,ज्योति चौहान तथा पिंकी चौहान ने बच्चों को सदैव किताबों को सुरक्षित रखने कि सीख दिये!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment