दर्दनाक हादसा:ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

News Desk
22 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर विजय सलाहिया के पास सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फरेंदा की ओर से बृजमनगंज आ रहे थे। तभी अचानक मोड पर सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई l हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, काफी देर बाद शव की पहचान पहचान हो सकी। युवक जिगरसाह पुत्र निजामुद्दीन ग्राम कमलपुर थाना बृजमनगंज उम्र 22 वर्ष और आजाद पुत्र नारद ग्राम कवलपुर थाना बृजमनगंज उम्र 18 वर्ष दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई l
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार परफरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment