डीएम-एसपी ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

News Desk
views
25
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज | महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीड़ित महिलाओं के पंजीयन रजिस्टर, आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा सहायता तथा विधिक सहायता की व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से सेंटर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेंटर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment