डा० भीमराव अंबेडकर और डा०एपीजे अब्दुल कलाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, आजाद समाज पार्टी ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

News Desk
11 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र देकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संबंध में कथित रूप से सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की ओर से राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पी.जी. कॉलेज, निचलौल में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि उक्त कथन का कथित वीडियो/ऑडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होने तथा सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
आजाद समाज पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से उपलब्ध वीडियो, ऑडियो, सोशल मीडिया पोस्ट, स्क्रीनशॉट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत विधि के अनुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
शिकायती पत्र के साथ वीडियो/ऑडियो की प्रति, सोशल मीडिया पोस्ट/लिंक और स्क्रीनशॉट संलग्न किए जाने का उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment