धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान पकड़ी वन रेंज के रेंजर और वन दरोगा गौरव त्रिपाठी लकड़ी तस्कर को दौड़ाते नजर आए। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गया।
इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम की सक्रियता सामने आई। अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के परिवहन को लेकर विभाग की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। घटना के दौरान रेंजर और वन दरोगा गौरव त्रिपाठी की तत्परता चर्चा में है।
फिलहाल, पकड़ी गई पिकअप में लदी लकड़ी के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों के बीच हलचल मचने की बात कही जा रही है।









