गुरुवार दोपहर 1:00 बजे कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित सिसवा गोपाल के पास बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के महावनखोर उर्फ बड़हरा गांव से श्रद्धालु भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। गुरुवार दोपहर पनियरा विधायक गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया।
Kushinagar News: पनियरा विधायक महावनखोर उर्फ बड़हरा पहुंचे, हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com




