Uttar Pradesh : पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को मिला 2 लाख रुपये का चेक

News Desk
views
25
1 month ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की धर्मसिंहवा शाखा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक रेखा देवी के नामिनी पति राम मिलन को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। राम मिलन ने कहा कि यह राशि उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और संबल का काम करेगी। शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कार्यक्रम के दौरान राम मिलन को चेक सौंपा। इस मौके पर सहायक प्रबंधक पवन सिंह राणा व नितेश कुमार बैंक पर्यवेक्षक मित्र गणेश कुमार और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के खालिद रजा और मोहम्मद इसराईल भी उपस्थित थे, जिन्होंने बीमा वितरण में सहयोग किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और CSP प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से कम प्रीमियम में लोगों को जीवन बीमा सुरक्षा मिलती है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामिनी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवार को आकस्मिक समय में वित्तीय सुरक्षा मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment