ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Lucknow News: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ब्रिटेन दौरा रद्द, वीजा न मिलने से मचा हड़कंप

0
views
2 days ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता केशव प्रसाद मौर्य का यूनाइटेड किंगडम दौरा वीज़ा न मिलने के कारण रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन की ओर से वीज़ा जारी नहीं किए जाने के चलते डिप्टी सीएम ने अपना प्रस्तावित दौरा कैंसिल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वीज़ा आवेदन के लिए भारत सरकार की तरफ से आवश्यक एनओसी (No Objection Certificate) भी दी गई थी, इसके बावजूद ब्रिटेन प्रशासन ने वीज़ा नहीं दिया। इस घटनाक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री वर्तमान में जर्मनी से भारत लौट रहे हैं और उनका सीधे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है।
मिली जानकारी के अनुसार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम का यह विदेश दौरा आधिकारिक कार्यक्रमों के तहत प्रस्तावित था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। मामले को लेकर फिलहाल ब्रिटेन की ओर से कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। फिलहाल आगे देखते हैं क्या होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment