Kanpur News: कानपुर: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण करने की कोशिश, पुलिस की गश्त पर सवाल

News Desk
views
20
4 months ago
Published On:

Follow Us

अब्दुल कलाम मंडल प्रभारी यम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर।जनपद कानपुर में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है! कल्याणपुर थाना के आवास विकास चौकी क्षेत्र में नाबालिग स्कूल जा रही छात्रा का वैन सवार चार युवकों ने घर के पास से अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा के शोर गुल मचाने और चिल्लाने पर थोड़ी दूर जाकर उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास विकास चौकी क्षेत्र लगातार अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व इसी क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना ने भी पुलिस गश्त की हकीकत उजागर कर दी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है  अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस को और अधिक सख्त कदम उठाने चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment