Lucknow News: मछुआ समाज का शक्ति प्रदर्शन: ‘हम वोट बैंक नहीं, सरकार बनाने वाले हैं’-संजय निषाद

News Desk
views
21
3 months ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी का 13वां संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज किसी का वोट बैंक नहीं है, बल्कि हम सरकार बनाना और गिराना जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब मछुआ समाज अपने हक और सम्मान के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है।

संजय निषाद ने अपने संघर्ष की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि 13 जनवरी 2013 को उन्होंने महाराजा गुहराज निषाद के किले श्रृंगवेरधाम जाकर यह संकल्प लिया था कि मछुआ समाज का शोषण करने वाली सभी सरकारों का अंत किया जाएगा। उन्होंने फूलन देवी और लोहपुरुष जमुना निषाद की हत्या की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया और 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment