ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Chitrakoot News: चुनाव प्रक्रिया में भेदभाव, कुछ दलों को नहीं मिली सूचना, वेयरहाउस निरीक्षण में हुआ खुलासा

views
16
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

चित्रकुट।चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल कुमार यादव द्वारा वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। लेकिन इस निरीक्षण में कुछ राजनैतिक दलों को नहीं बुलाया गया, जिसमें ( भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी काशीराम) के लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सतत एवं कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनी रहे ।

दलों के आरोप

कुछ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों खासकर ( भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी काशीराम) ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस निरीक्षण में नहीं बुलाया गया, जिससे उन्हें चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाने का मौका मिला है। उनका कहना है कि यह भेदभाव चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और इससे चुनाव परिणामों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment