Kanpur News: पनकी में अजगर काटने वाले युवक की पहचान, वन विभाग और पुलिस ने शुरू की कड़ी कार्रवाई

News Desk
views
43
5 months ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पनका गांव में एक युवक द्वारा अजगर को बेरहमी से काटने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आते ही पुलिस और वन विभाग हरकत में आ गए हैं। वीडियो में युवक सड़क के बीचों-बीच अजगर को पैरों तले दबाकर चाकू से काटते हुए दिख रहा है। आरोपी की पहचान ब्रजेश के रूप में हुई है

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी अजगर को पास की नदी से पकड़कर लाया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी रोष है, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

अजगर भारत के Wildlife Protection Act, 1972 की Schedule-I प्रजाति में शामिल है। ऐसे किसी भी वन्यजीव को पकड़ना, मारना या हानि पहुँचाना गंभीर दंडनीय अपराध है। इस अपराध में 3 से 7 साल तक की सजा, भारी जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है ।

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा ।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो ।
जानवरों पर अत्याचार कानूनन अपराध है। वन्यजीवों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment