Kanpur News: पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

News Desk
views
13
5 months ago
Published On:

Follow Us

Kanpur News: मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर – मकनपुर। दिनांक 08 नवम्बर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ने मेला परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में की गई  सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, एवं सतर्क गश्त पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम  ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल को सक्रिय रखा गया है।

मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment