कार्नी के मंत्रिमंडल से क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा

Ramesh Pandey
views
9
1 year ago
Published On:

Follow Us

टोरंटो। क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। फ्रीलैंड ने पिछले साल भी वित्त मंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण जस्टिन ट्रूडो को कनाडा के प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था।

फ्रीलैंड ने परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए अपने पत्र में कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह परिवार के साथ समय बिताने के लिए राजनीति से पीछे नहीं हट रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘बहुत आभार और थोड़े दुख के साथ मैंने फैसला किया है कि आज मैं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दूं और अपने जीवन का यह अध्याय समाप्त करूं।’

प्रधानमंत्री कार्नी ने घोषणा की कि फ्रीलैंड अब संसद सदस्य की भूमिका निभाने के साथ-साथ यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए कनाडा की नई विशेष प्रतिनिधि होंगी। यह नया पद मंत्रिमंडल से बाहर का होगा। दरअसल, फ्रीलैंड इस साल मार्च में लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में कार्नी से हार गई थीं, लेकिन बाद में उनके मंत्रिमंडल में वापस आकर परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री बन गईं।

फ्रीलैंड कभी जस्टिन ट्रूडो की सबसे ताकतवर मंत्री मानी जाती थीं। उन्होंने उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री दोनों के रूप में कार्य किया, लेकिन पिछले साल दिसंबर में उनके अचानक इस्तीफे ने ट्रूडो को प्रधानमंत्री और पार्टी नेता पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद, फ्रीलैंड ने पार्टी नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें केवल 8 फीसदी वोट मिले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment