बोदना गांव में धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

News Desk
views
19
13 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, रामलीला मंचन देखने उमड़ रही लोगों की भीड़; 20 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम का समापन

 

निचलौल, महराजगंज। महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बोदना में शनिवार को भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव के अवसर पर भव्य बारात निकाली गई। दोपहर बाद बड़े टोले से शुरू हुई बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए नौडीहवा टोला तक पहुंची। इस दौरान ग्राम सभा बोदना सहित आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बारात को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।

गौरतलब है कि ग्राम सभा बोदना में पिछले इक्कीस वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापना और रामलीला मंचन का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 12 अक्टूबर से रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है रामलीला में जय श्रीराम आदर्श रामलीला मंडल, शाखा अयोध्या धाम, झुंझुनू घाट की ओर से कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री वेदांती जी महाराज, सिसवा-अमहवा, महराजगंज से जुड़े रामलीला मंडल के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

शनिवार को भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग को लेकर निकाली गई बारात में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलेश साहनी, अभिराज साहनी, मुकेश मद्धेशिया, मनोज मौर्य, धर्मेंद्र प्रजापति, धनदयाल साहनी, जयप्रकाश गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस भी सतर्क रही। पुलिस की निगरानी में बारात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

आयोजकों के अनुसार, रामलीला कार्यक्रम का समापन 20 अक्टूबर को होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग रामलीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment