निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

News Desk
views
10
6 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह (PPS) के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चमनगंज पुल के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और नेपाल के किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित चौधरी पुत्र राजकुमार चौधरी, निवासी पिपराकाजी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 23 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर और दो अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिस्टल से संबंधित लाइसेंस के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने बरामद पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेते हुए थाना निचलौल में मु0अ0सं0 275/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को चमनगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति तथा कांस्टेबल रामअशीष यादव शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment