पिपरहिया चौराहे की बड़ी लाइट को लेकर उठ रहे सवाल

News Desk
10 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। सोनौली नगर पंचायत के पिपरहिया चौराहे पर लगी बड़ी लाइट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लाइट में कुल सात लाइट लगाने की जगह दी गई है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से यह लाइट लगी है, तब से इसमें केवल दो लाइट ही लगी हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जो दो लाइट लगी हैं, वे भी आए दिन खराब हो जाती हैं। लोगों के मुताबिक, सप्ताह में करीब तीन दिन ही लाइट जलती है, जबकि बाकी दिनों में खराब रहती है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के कर्मचारी खराब लाइट को ले जाकर उसकी मरम्मत कराते हैं और दोबारा चौराहे पर लगाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से खराब होने की शिकायत सामने आ जाती है।

ऐसे में सवाल यह है कि आखिर बार-बार खराब हो रही इस लाइट की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? जब लाइट में सात लाइट लगाने की व्यवस्था है, तो इसमें केवल दो ही लाइट क्यों लगी हैं? और जो दो लाइट लगी हैं, वे भी नियमित रूप से क्यों नहीं जल पा रही हैं?

अब देखना होगा कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक कराते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment