जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कोठीभार – महराजगंज । थाना कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम द्वारा आज दिनांक 05.10.2026 को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शिव कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
टीम ने बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 112, 102, 108, 1930 के बारे में बताया गया।
इस दौरान महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस मौके पर म0उ0नि0 नेहा कुमारी, का0 सुमित यादव, म0का0 मधु, म0का0 मानसी वर्मा मौजूद रहीं।










